Rang Panchmi 2023- कब है, शुभ मुहूर्त तिथि, समय, अनुष्ठान और महत्व

Spiritual Dunia 07 Mar 2023 120 views
Rang Panchmi 2023- कब है, शुभ मुहूर्त तिथि, समय, अनुष्ठान और महत्व

होली रंगों का त्योहार है जो फाल्गुन मास की पूर्णिमा से शुरू होकर रंग पंचमी तक चलता है। यह त्यौहार पांच दिनों तक मनाया जाता है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होलिका दहन मनाया जाता है। अगले दिन यानी की चैत्र माह के कृष्ण पक्ष को होली का त्यौहार बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। फिर तीसरे दिन भाई दूज और इसके बाद होली का समापन रंग पंचमी से होता है। रंग पंचमी को देव पंचमी और श्री पंचमी के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन देवता रंगो से खेलते है और होली मनाते है ।

आइये जानते है इस वर्ष रंग पंचमी का त्यौहार किस दिन मनाया जाएगा और रंग पंचमी की तिथि, समय, अनुष्ठान और महत्व-

रंग पंचमी  दिन और समय 

rang panchmi

इस बार होली 8 मार्च 2023 को मनाया जाएगा और रंग पंचमी होली के पांचवे दिन यानि 12 मार्च 2023, रविवार को मनाया जाएगा। चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि का आरंभ 11 मार्च 2023 को 22: 05 मिनट से हो रहा है और इसका समापन 12 मार्च 2023 को रात्रि 22:01 बजे होगा ।

देवताओं के साथ होली खेलने का शुभ मुहूर्त 12 मार्च 2023 को सुबह 09.38 बजे से दोपहर 12.37 बजे तक का है।

क्यों मनाते हैं रंग पंचमी का त्योहार? क्या है इसका महत्व ? 

रंग पंचमी त्यौहार का काफी महत्व है। ऐसा माना जाता है की इस दिन देवी देवता पृथ्वी पर अपने भक्तो के साथ होली खेलने आते है। इसी कारण इसे देव पंचमी भी कहा जाता है। इस पर्व पे होली सिर्फ गुलाल से खेली जाती है न की रंग से। साथ ही इस दिन हवा में गुलाल उड़ाना काफी शुभ होता है। ऐसा माना जाता है की जो भी इस दिन हवा में उड़े गुलाल के संपर्क में आते है बड़े ही सौभाग्यशाली होते हैं। वे सभी पापों से मुक्त हो जाते है और सकारात्मक ऊर्जा से घिरे रहते हैं। इससे उनके तमोगुण और रजोगुण खत्म होते है और सतोगुण में बढ़ोतरी होती है। 

रंग पंचमी, भगवान कृष्णा और देवी राधा रानी के स्थान, वृंदावन और मथुरा में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन देवी-देवताओं को गुलाल अर्पित करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और साथ ही श्री अर्थात धन की प्राप्ति होती है इसलिए इस दिन को श्री पंचमी भी कहा जाता है। 

Share this article